IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में जीत के बावजूद अर्शदीप सिंह को इस बात का मलाल, 4 विकेट चटकाने के बाद भी जताया अफसोस
Ind vs NZ 1st ODI Highlights and Update: बुधवार को ऑकलैंड में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को बारिश से बाधित मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। इस मैदान पर 345 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाने वाली न्यूजीलैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 185 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के लिए गुरनूर बराड़, अंशुल कंबोज और अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप ने 4 विकेट निकाले, लेकिन उन्हें एक चीज का मलाल रह गया।
Original source: cms.patrika.com →